शराब पीने से पत्नी ने रोका तो बेरहमी से पीटा
इतनी बात पर पति भड़क गए और मारपीट करने लगे। मारपीट में चचेरी सास ने मदद की। पिटाई से हाथ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई और शरीर पर कई जगहों पर गहरी चोटें आई। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के दौरान हालत गंभीर बनी हुई थी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को भेज दी है।
संवाद सहयोगी, तिर्वा: कन्नौज के रुदौली गांव निवासी महिला ने बताया कि पति राम कुमार शराब के लती है। घरेलू सामान से लेकर खेतीबाड़ी भी बेचने पर उतारू हो गए। शनिवार सुबह शराब पीने से पति को रोक दिया और परिवार को देखकर चलने की नसीहत दे दी। इतनी बात पर पति भड़क गए और मारपीट करने लगे। मारपीट में चचेरी सास ने मदद की। पिटाई से हाथ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई और शरीर पर कई जगहों पर गहरी चोटें आई। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के दौरान हालत गंभीर बनी हुई थी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को भेज दी है।