अभद्रता का विरोध करने पर विधवा को पीटा
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : घर के सामने झगड़ा करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे युवको
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 11:12 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 11:12 PM (IST)
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : घर के सामने झगड़ा करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे युवकों का विरोध करना विधवा को महंगा पड़ गया। युवकों ने महिला को सड़क पर बेरहमी के साथ पीटा। पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है।
मोहल्ला चौधरियान निवासी सियादेवी पत्नी अशोक कुमार ने बताया कि वह अपने दरवाजे के सामने बैठी हुई थीं। उसी समय बस्ती का ही मनोज अपने तीन साथियों के साथ वहां आ गया। यह लोग दरवाजे के सामने ही खड़े होकर झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर आरोपित उसके साथ मारपीट करने लगे। जब वह बचने को घर के अंदर गई तो यह लोग अंदर घुस आए और वहां भी मारपीट की। उसकी मां मुन्नी देवी व भाभी पुष्पादेवी वहां आ गई। इस पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें