Move to Jagran APP

बारिश से गेहूं भीगा, केंद्रों पर खरीद रुकी

- पानी से कटाई बाधित आई नमी बचाव के प्रयास - बारिश व आंधी से तैयार फसल भी हो गई बर्बाद

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 06:05 PM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 06:05 PM (IST)
बारिश से गेहूं भीगा, केंद्रों पर खरीद रुकी

- पानी से कटाई बाधित, आई नमी, बचाव के प्रयास

loksabha election banner

- बारिश व आंधी से तैयार फसल भी हो गई बर्बाद जागरण संवाददाता, कन्नौज : आंधी व बारिश से बर्बाद गेहूं की फसल का असर सरकारी खरीद पर पड़ा है। अधिकांश क्रय केंद्रों पर आवक रुक गई है। इससे खरीद ठप हो गई है। किसानों के साथ केंद्र प्रभारी भी परेशान दिखे।

शुक्रवार को आई आंधी व बारिश का असर सरकारी केंद्रों पर दिखाई दिया। हाल में शुरू हुई गेहूं खरीद थम गई। आंधी व बारिश से गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कटाई के लिए तैयार खड़ी फसल भीगने से बर्बाद हो गई है। वहीं, खेतों पर तैयार रखे गट्ठर भी भीग गए हैं। तेज हवा में कई गट्ठर उड़ भी गए थे। इससे किसान खाली हाथ हैं। इसी तरह मक्का की फसल भी काफी हद तक बर्बाद हुई है। खेतों पर तेज हवा के कारण पौधे जमीन पर बिछ गए हैं। जड़ से भी पौधे टूटकर नष्ट हो गए हैं। इसका असर शनिवार को देखने को मिला। सरकारी केंद्रों पर आवक नहीं हुई। इस कारण खरीद ठप रही। नवीन मंडी के शाखा विपणन केंद्रों पर प्रभारी व पल्लेदार किसानों के आने का इंतजार करते रहे। शाम तक कोई नहीं आया। इसकी वजह आंधी व बारिश से बर्बाद फसल होना बताया। तीन से चार दिन तक यही स्थिति रहेगी। अब गेहूं सुखाकर ही बिक्री करने किसान आएंगे। मक्का की पैदावार पर भी असर पड़ेगा। इस बार मक्का की फसल बर्बाद हुई है। 15 दिन पहले भी मक्का की फसल आंधी से बर्बाद हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.