यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Police Bhati : सनी लियोनी के नाम से भी जारी कर दिया गया Admit Card, फोटो देखकर उड़ गए होश...
Sunny Leone Admit Card UP प्रवेश पत्र में आधार कार्ड नंबर मोबाइल नंबर शैक्षिक योग्यता के अलावा अन्य जानकारी दर्ज ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कन्नौज: Sunny Leone Admit Card : उप्र पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम से भी आवेदन किया गया है। खास बात यह कि प्रवेश पत्र जारी होने के साथ ही अनुक्रमांक और परीक्षा केंद्र का आवंटन भी हो गया। तिर्वा के सोनेश्री स्मारक बालिका महाविद्यालय में सुबह की पाली में एक सीट खाली रहने पर प्रवेश पत्र की कापी जांची गई तो जानकारी हुई।
प्रवेश पत्र में आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, शैक्षिक योग्यता के अलावा अन्य जानकारी दर्ज हैं। यह किसके हैं, जानकारी नहीं हो सकी है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कासगंज जिले से आवेदन किया गया है। वहां की पुलिस को भी जांच कर कार्रवाई के लिए बात की गई है।
