Move to Jagran APP

UP News : बहन की शादी समारोह से लापता बालिका का खेत में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

दुल्हन की विदाई के बाद पिता ने थाना पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर की। रविवार को गांव पहुंची पुलिस ग्रामीणों के साथ बालिका की खोजबीन में जुटी थी। इस दौरान गांव के बाहर मक्का के खेत में बालिका का क्षत-विक्षत शव मिला। बालिका के शरीर के कई अंग भंग थे।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed AmmarPublished: Sun, 07 May 2023 09:16 PM (IST)Updated: Sun, 07 May 2023 09:16 PM (IST)
UP News :  बहन की शादी समारोह से लापता बालिका का खेत में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
UP News : बहन की शादी समारोह से लापता बालिका का खेत में मिला शव

संवाद सूत्र, तालग्राम : बहन की शादी समारोह से लापता हुई बालिका का शव संदिग्ध अवस्था में चौथे दिन गांव के बाहर मक्के के खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। किशोरी के कई अंग भंग मिले। आशंका जताई जा रही है जंगली जानवरों ने शव को नोचा होगा। नग्न अवस्था में शव मिलने से पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेकने की आशंका जताते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

तालग्राम थाना क्षेत्र की बेहटा खास चौकी के एक गांव में चार अप्रैल की रात किसान की बेटी की बरात आई थी। बरात गांव के एक निजी विद्यालय में ठहरी हुई थी। रात करीब 11 बजे बरातियों को विद्यालय में नाश्ता कराने के लिए घराती पहुंचे थे। इनके साथ में दुल्हन की सात वर्षीय चचेरी बहन भी पहुंची थी। यहीं से बालिका लापता हो गई। द्वारचार के दौरान जब स्वजन ने बालिका को नये कपड़े पहनाने के लिए खोजबीन की, तो उसका पता नहीं चल सका। एक तरफ स्वजन उसे खोज रहे थे, तो दूसरी ओर विवाह की रस्मे चल रही थी।

दुल्हन की विदाई के बाद पिता ने थाना पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर की। रविवार को गांव पहुंची पुलिस ग्रामीणों के साथ बालिका की खोजबीन में जुटी थी। इस दौरान गांव के बाहर मक्का के खेत में बालिका का क्षत-विक्षत शव मिला। बालिका के शरीर के कई अंग भंग थे।

कुत्तों और जंगली जानवरों ने शव को नोचने की आशंका जताई जा रही है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी डा़ अरविंद कुमार, सीओ डा़ प्रियंका वाजपेई और थाना प्रभारी देवेश कुमार डॉग स्क्वायड और फारेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस टीमों ने छानबीन की।

नग्न अवस्था में शव मिलने से पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई कि बालिका को अगवा कर दुष्कर्म कि किया गया। इसके बाद हत्या कर दी गई। एसपी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर राजफास किया जाएगा। बालिका गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ती थी। शव मिलने के बाद स्वजन बेसुध हो गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.