अज्ञात बदमाशों ने दिव्यांग को किया मरणासन्न
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : अज्ञात बदमाशों ने बस्ती के बीच से मवेशी चोरी करने का प्रयास किया। स
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : अज्ञात बदमाशों ने बस्ती के बीच से मवेशी चोरी करने का प्रयास किया। सड़क किनारे पटिया पर सो रहे दिव्यांग युवक ने जागने पर विरोध किया तो उक्त बदमाशों ने उसे मारपीट कर मरणासन्न कर दिया और अंगौछे से गला घोटने का भी प्रयास किया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
मोहल्ला ऊंचा बिरतिया निवासी भूरा उर्फ बंटी (24) पुत्र मोटे ने बताया कि वह दिव्यांग है। सोमवार रात को मोहल्ले में घर के बाहर पटिया पर सो राह था। देर रात चहलकदमी होने पर उसकी आंख खुल गई। कुछ बदमाश उसके दरवाजे पर बंधी भैंस को खोलने का प्रयास कर रहे थे। विरोध कर शोर मचाने का प्रयास किया। बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद अंगौछे से उसका गला घोटने का भी प्रयास किया। इसके बाद भी उसने धैर्य नहीं खोया और शोर मचाया, तो आसपास के लोग घरों से निकल आए। बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। उसके काफी चोटें आर्इं। सामने आने पर वह बदमाशों को पहचान भी सकता है। मंगलवार सुबह पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और चोटों के निशान भी दिखाए। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास ने बताया कि मामला मारपीट का है। चौकी इंचार्ज को मामले की जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।