10 सितंबर तक बनाए जाएं यूडीआइडी कार्ड : मंत्री
कारी मौजूद रहे।
10 सितंबर तक बनाए जाएं यूडीआइडी कार्ड : मंत्री
जागरण संवाददाता,कन्नौज : सभी अधिकारी दिव्यांगों के यूडी आइडी कार्ड (यूनिक डिसेबिलिटी पहचान पत्र) 10 सितंबर तक बनाए। इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए। यह बात पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कानपुर मंडलीय की समीक्षा बैठक में कही। बैठक के बाद 20 लाभार्थियों को मोटर ट्राई साइकिल वितरित की।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने जनपद का दौरा किया। सबसे पहले मकरंद नगर स्थित निजी होटल में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चुनाव संबंधी चर्चा की। बैठक के करने के बाद विकास भवन सभागार में कानपुर मंडलीय समीक्षा बैठक की। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सभी अधिकारी 10 सितंबर तक यूडी आइडी कार्ड बनाए। इसके बाद अधिकारियों से छात्रावास, छात्रवृत्ति व पेंशन के बारे में जानकारी की। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गो लेकर चल रही है। साथ ही योजनाओं का लाभ भी दे रही हैं। जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी ने बताया कि विभागीय समीक्षा बैठक की गई थी। योजनाओं के बारे में जानकारी की। इसमें मंडल के विभाग से संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।