Move to Jagran APP

तिवारी ने जोड़ा था हरदोई को कन्नौज से

जागरण संवाददाता, कन्नौज : पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का इत्र नगरी से गहरा नाता रहा है। मुख्

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 11:17 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 11:17 PM (IST)
तिवारी ने जोड़ा था हरदोई को कन्नौज से
तिवारी ने जोड़ा था हरदोई को कन्नौज से

जागरण संवाददाता, कन्नौज : पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का इत्र नगरी से गहरा नाता रहा है। मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने जिले को जो सौगात दी थी, उसे विस्मृत नहीं किया जा सकता। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ उन्होंने मेहंदी घाट पर गंगा पुल का उद्घाटन किया था, जिससे हरदोई और कन्नौज का फासला काफी कम हो गया।

loksabha election banner

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद एनडी तिवारी ने जिले के मानीमऊ स्थित मुखिया कोल्ड स्टोर में सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। वयोवृद्ध कांग्रेसी और साहित्यकार डॉ.जीवन शुक्ल बताते हैं कि उस बैठक के संयोजक वह स्वयं थे। यह उनका सबसे पहला कार्यक्रम था। पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ दीक्षित और सलमान खुर्शीद भी बैठक में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह सबसे पहले मेहंदी घाट पुल के उद्घाटन में आए थे। उस समय प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ सोनिया गांधी भी आई थीं। तब शीला दीक्षित कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सांसद थीं।

---

विरोधियों से भी रखते थे मित्रता का भाव

एनडी तिवारी की एक खासियत थी कि वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा विरोधियों से भी मित्रता का भाव रखते थे। कांग्रेस के पूर्व विधायक संतोष चतुर्वेदी ने बताया कि छिबरामऊ में एनडी तिवारी उनके चुनाव प्रचार में आए थे। जनसंघ से पूर्व सांसद और विधायक रहे पं.रामप्रकाश त्रिपाठी से उनकी काफी घनिष्ठता थी। प्रखर समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया से भी उनकी काफी मित्रता थी। याददाश्त के काफी तेज थे वह, एक बार कोई बात सुन लेते थे तो उन्हें हमेशा याद रहती थी। उन्होंने छिबरामऊ में कई जनसभाएं की थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.