आग से 10 हजार नकदी सहित हजारों का सामान राख
परवेज ने बताया कि मकान में निर्माण चल रहा है। कमरे में टंगे पेंट में पर्स में 10 हजार रुपये रखे थे। इन रुपयों के अलावा कूलर बेड सोफा घड़ी कंबल आदि सब कुछ जल गया। लोग शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे हैं। इस बीच 112 पर काल की गई लेकिन नंबर नहीं लगा। काफी देर बाद संपर्क होने पर पुलिस पहुंची।
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। हादसे में घर में रखे 10 हजार रुपये नकद व गृहस्थी का सामान जल गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाई।
मोहल्ला जिलापुरी त्रिपाठी नगर निवासी परवेज मंसूरी मजदूरी करते हैं। वह छत पर बने कमरे में रहते हैं। बुधवार सुबह रोज की भांति कमरा बंद करके नीचे दैनिक क्रिया के लिए चले गए। कुछ समय बाद कपड़े के लेने के लिए दोबारा छत पर गए, तो कमरे से धुआं निकलता देखा। दरवाजा खोला तो आग की लपटें उठती दिखाई पड़ी। शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए और हैंडपंप व टंकी के पानी की मदद से आग पर काबू पाया। परवेज ने बताया कि मकान में निर्माण चल रहा है। कमरे में टंगे पेंट में पर्स में 10 हजार रुपये रखे थे। इन रुपयों के अलावा कूलर, बेड, सोफा, घड़ी कंबल आदि सब कुछ जल गया। लोग शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे हैं। इस बीच 112 पर काल की गई लेकिन नंबर नहीं लगा। काफी देर बाद संपर्क होने पर पुलिस पहुंची।