Move to Jagran APP

राशन वितरण का कार्य छिनने से समूह की महिलाएं नाराज

-10 समूह की महिला अध्यक्ष ने तहसील पहुंचकर किया प्रदर्शन -पूर्ति निरीक्षक ने समझाकर किया

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Sep 2021 06:31 PM (IST)Updated: Tue, 07 Sep 2021 06:31 PM (IST)
राशन वितरण का कार्य छिनने से समूह की महिलाएं नाराज

-10 समूह की महिला अध्यक्ष ने तहसील पहुंचकर किया प्रदर्शन

loksabha election banner

-पूर्ति निरीक्षक ने समझाकर किया शांत, अब कलेक्ट्रेट जाएंगी

संवाद सहयोगी, तिर्वा: ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती, धात्री व कुपोषित बच्चों को राशन वितरण का कार्य अब समूह की महिलाएं नहीं करेंगी। इसकी जिम्मेदारी अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दे दी गई है। इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नाराज हो गई हैं। तहसील पहुंचकर उन्होंने नाराजगी जताई और प्रदर्शन किया।

मंगलवार को तहसील में उमर्दा ब्लाक क्षेत्र की पूजा, लक्ष्मी, आरती, गंगा, मां वैष्णो, मां लक्ष्मी, जय माता दी, योगी, खैरापति व गुलाब महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षों ने प्रदर्शन किया और नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि अभी तक स्वयं सहायता समूह को मजबूत करने के लिए कई कार्य दिए जा रहे थे। इसमें गर्भवती, धात्री व कुपोषित बच्चों को राशन वितरण के लिए काम दिया गया था। इसको लेकर तीन माह तक समूह की महिलाओं ने काम किया। अब उनसे काम छीन लिया गया। इससे महिलाओं का कामकाज ठप और समूह का टर्नओवर भी कम हो गया। महिलाओं को अब मुनाफा भी नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से काम दिया गया था, उसी तरह से काम कराया जाए। मामले को लेकर पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार ने पहुंचकर महिलाओं की समस्या सुनी और समझाया। कहा कि शासन के निर्देशों पर काम हो रहा है। इस पर महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही कलेक्ट्रेट में समूह की महिलाएं संयुक्त रूप से प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर रेशमा देवी, चंपा देवी, पुष्पा देवी, मधु, रामदेवी, सन्नो देवी, सुषमा, सुमन, सुनीता, पूजा समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.