चार्जशीट दाखिल न होने तक पालिकाध्यक्ष की नहीं होगी गिरफ्तारी
जागरण संवाददाता, कन्नौज: शहर पालिकाध्यक्ष के युवती से दुष्कर्म का मामला इस समय चर्चे में चल रह
जागरण संवाददाता, कन्नौज: शहर पालिकाध्यक्ष के युवती से दुष्कर्म का मामला इस समय चर्चे में चल रह है। पालिकाध्यक्ष के हाईकोर्ट से स्टे लेने के बाद फिलहाल उनकी गिरफ्तारी टाल दी गई है। अब चार्जशीट दाखिल न होने पर उनकी गिरफ्तारी टाल दी गई है। वहीं, दुष्कर्म पीड़िता को धमकी मिलने पर वह पुलिस अफसरों के चक्कर लगा रही है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी विकास राय ने बताया कि आरोपित पक्ष ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी का स्टे ले लिया है। इससे उनकी अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है। बताया कि पुलिस अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है। इसके बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसके बाद आरोपित पक्ष को गिरफ्तार किया जाएगा। बताया कि युवती को जिन-जिन स्थानों पर ले जाया गया। वहां की पड़ताल की रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि शहर की एक युवती ने शहर पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसमें पालिकाध्यक्ष समेत उनकी मां मीना अग्निहोत्री, चाची मोनी, चाचा संजय अग्निहोत्री, अतुल अग्निहोत्री, भाई विक्रांत अग्निहोत्री, मोहित अग्निहोत्री, यहीं के आलोक दुबे व मकरंदनगर निवासी आशू अवस्थी को दहेज उत्पीड़न व सहयोग करने में आरोपित बनाया गया था। शहर का चर्चित मामला होने पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद ¨सह ने इसकी जांच क्राइम ब्रांच प्रभारी विकास राय को सौंपी थी। मेडिकल जांच व कोर्ट में गवाही में पीड़ित दर्ज कराई गई रिपोर्ट का समर्थन किया था।