समाज में आईने का काम करता प्रबुद्ध वर्ग
- प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोले भाजपा के सभी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संवाद सहयोगी छिबरामऊ समाज म
- प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोले भाजपा के सभी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: समाज में प्रबुद्ध वर्ग आईने की तरह काम करता है। वह सरकार का आकलन भी सभी बिदुओं पर करता है। सपा व बसपा की सरकार के बाद भाजपा की सरकार में कार्य कराए गए।
बुधवार को यह बात भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री एवं सभी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश पाठक ने निजी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कही। कहा कि अब प्रबुद्ध वर्ग के आकलन का समय है। भाजपा ने सभी वर्ग के हितों के लिए कार्य किए हैं। गांव के हर घर तक योजनाएं पहुंचाने का काम किया है। प्रबुद्ध वर्ग जो बोलते हैं, वही संदेश समाज में फैलता है। उनकी जानकारियों पर लोग विश्वास करते हैं। उन्हें अमल में भी लाया जाता है। ऐसे में समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोग भाजपा की ओर से कराए गए विकास कार्यों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोगी बने। उन्होंने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। पूर्व राज्य मंत्री विधायक अर्चना पांडेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन रामवीर कठेरिया ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। वहीं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प माला अर्पित की गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, चेयरमैन राजीव दुबे, विधानसभा कार्यक्रम संयोजक ईश कुमार, सह संयोजक विपिन द्विवेदी, नगर संयोजक विवेक दीक्षित, शैलेंद्र द्विवेदी ओम प्रकाश शुक्ला अज्ञात, डा. श्याम किशोर दुबे एवं अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी व शिक्षक सहित सभी प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल रहे।