Move to Jagran APP

घायल फौजी की मौत, सेना ने दी सलामी

संवाद सूत्र, कसावा : दुर्घटना में घायल फौजी की मौत होने के बाद गांव में शव पहुंचते ही चीख प

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Jan 2019 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jan 2019 11:10 PM (IST)
घायल फौजी की मौत, सेना ने दी सलामी
घायल फौजी की मौत, सेना ने दी सलामी

संवाद सूत्र, कसावा : दुर्घटना में घायल फौजी की मौत होने के बाद गांव में शव पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। वहीं सेना की टुकड़ी ने गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद गंगा घाट पर सलामी दी गई।

loksabha election banner

ग्राम बटेला निवासी फौजी गजेंद्र ¨सह पुत्र लालमन ¨सह रेजीमेंट जाट 151 अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। अवकाश के दौरान बिधूना में मकान का निर्माण करवा रहे थे। 25 जनवरी को मकान की रंगाई पुताई के लिए छिबरामऊ से पुट्टी आदि लेकर बिधूना जा रहे थे। एरवाकटरा के पास दुर्घटना में वह घायल हो गए। परिजन अस्पातल ले गए। वहां मृत घोषित कर दिया गया। रविवार सुबह सेना की टुकड़ी गांव में पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता की और उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद शव को गंगा तट पर ले जाया गया। वहां जाट रेजीमेंट फतेहगढ़ की टुकड़ी सशस्त्र सलामी दी। अधिकारियों ने पुष्पचक्र अíपत किए। इसके बाद सूबेदार विनोद डांगर ने मृतक के बड़े भाई बृजेंद्र को तिरंगा सौंप दिया। विजेंद्र ने बताया कि मृतक गजेंद्र के दो बच्चे हैं। वह सन 2003 में सेना में भर्ती हुए थे। 26 जनवरी तक अवकाश पर थे। वहीं पत्नी सुषमा देवी बार-बार पति को याद कर विलाप कर रहीं थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.