प्रसूता ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
जागरण संवाददाता, कन्नौज : प्रसव के लिए महिला अस्पताल आ रही प्रसूता ने रास्ते में एंबुलेंस में ह
जागरण संवाददाता, कन्नौज : प्रसव के लिए महिला अस्पताल आ रही प्रसूता ने रास्ते में एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। परिजन उसे लेकर जब अस्पताल पहुंचे तो ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स ने बच्चे की नाल काट कर वार्ड में भर्ती किया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 102 एंबुलेंस में महिला कर्मी न होने से प्रसूता के परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सदर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम टीकापुर्वा निवासी सर्वेश कुमार की पत्नी शांति देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो उसने एंबुलेंस को सूचना दी। परिजन उसे मकरंदनगर स्थित महिला चिकित्सालय ला रहे थे, तभी रास्ते में उसे प्रसव हो गया। उसने बेटे को जन्म दिया। सर्वेश के साथ उसकी मां सीता देवी भी थीं। उन्होंने किसी तरह बच्चे को संभाला, तब तक एंबुलेंस अस्पताल आ गई। ईएमटी की सूचना पर ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स अर्चना देवी और वार्ड आया राजकुमारी ने बच्चे की नाल काट कर उसे प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया। इसके बाद जच्चा और बच्चा का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तो दोनों स्वस्थ निकले। प्रसूता की सास सीता देवी पत्नी रामनरेश ने बताया कि एंबुलेंस में दोनों कर्मचारी पुरुष ही थे। 102 एंबुलेंस सेवा जीवीके फाउंडेशन के तहत संचालित है और उसी कंपनी ने अपने स्तर से कर्मचारियों की नियुक्ति की है। इसमें स्वास्थ्य विभाग को कोई हस्तक्षेप नहीं होता है। एंबुलेंस पर महिलाकर्मी की नियुक्ति बारे में वह निदेशालय को अवगत कराएंगे।
- डॉ. कृष्ण स्वरुप, सीएमओ