जांच करने पहुंचे तहसीलदार के सामने दो पक्ष भिड़े
संवाद सूत्र, नदसिया : जमीनी विवाद की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के सामने दो पक्ष भिड़ गए। पुि
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 11:22 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 11:22 PM (IST)
संवाद सूत्र, नदसिया : जमीनी विवाद की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के सामने दो पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पकरा निवासी श्रीकृष्ण ¨सह व होरी लाल ¨सह के बीच जमीनी विवाद का न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। श्रीकृष्ण ¨सह ने बताया कि इसके बाद भी दूसरा पक्ष कब्जे की फिराक में हैं। डीएम रवींद्र कुमार से शिकायत की थी। तहसीलदार व लेखपाल रामाधार गुरुवार को जांच करने पहुंचे। जहां दोनों पक्ष अधिकारियों के सामने हाथापायी पर आमादा हो गए।उपनिरीक्षक धीरज कुमार ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों कोतवाली ले गई। साथ ही जांच में जुट गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें