महिला अपराधों पर करें कार्रवाई, लगाएं गुंडा एक्ट
कानून व्यवस्था कानून व्यवस्था कानून व्यवस्था कानून व्यवस्था कानून व्यवस्था कानून व्यवस्था कानून व्यवस्था कानून व्यवस्था कानून व्यवस्था कानून व्यवस्था कानून व्यवस्था
जागरण संवाददाता, कन्नौज : सूबे के पंचायतीराज मंत्री ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि महिला व किशोरियों के साथ हो रहे अपराधों पर फौरन कार्रवाई की जाए। साथ ही अपराधी पर गुंडा एक्ट लगाएं। अपराधी चाहें जितना भी बड़ा क्यों न हो उसे जेल में ही होना चाहिए।
मंगलवार को जिले के प्रभारी व पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्याें की समीक्षा की। कहा जो भी परियोजनाएं अधूरी हैं उनका जल्द निर्माण कर जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण कराएं। लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आयुष्मान भारत कार्ड के लिए अभियान चलाकर लाभार्थियों को लाभान्वित करें। इसी तरह प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक शिक्षा, स्वास्थ्य, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, युनानी, ग्रामीण पेयजल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, ग्रामीण स्वच्छता, नगरीय, पेयजल, सड़क, वन, समाज कल्याण, पुष्टाहार, महिला कल्याण, नगर विकास, अनुसूचित जाति समेत अन्य कार्याें की समीक्षा की। कानून व्यवस्था पर जोर दिया। कहा किशोरी व महिलाओं के साथ अपराध होने पर तत्काल कार्रवाई कर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करें। नियमानुसार सजा का भी प्राविधान किया जाए। विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत व छिबरामऊ अर्चना पांडेय ने बताया कि जिले में कब्जा व अवैध खनन की शिकायत पर कार्रवाई करें। भू-माफिया चिह्नित कर सूची मांगी गई। गोवंशों के लिए भूसा, दाना की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। गोवंशों का टीकाकरण के संबंध में लक्ष्य के सापेक्ष 42.51 फीसद कार्य होने पर नाराजगी जताई। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। इस दौरान डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी प्रशांत वर्मा, सीडीओ आरएन सिहं, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।