किशोरी के साथ छेड़छाड़ के बाद किया पथराव
स्ह्लश्रठ्ठद्गस्त्र ड्डद्घह्लद्गह्म द्वश्रद्यद्गह्यह्लद्बठ्ठद्द ह्लद्गद्गठ्ठड्डद्दद्गह्म
संवाद सूत्र, दौलताबाद: बकरी चरा कर घर वापस आ रही किशोरी से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी बचकर घर भागी तो आरोपित ने घर पर पथराव कर दिया। भाई के साथ थाने पहुंचकर किशोरी ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी।
थाना सौरिख के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी रोज की भांति रविवार को बकरी लेकर गई थी। शाम 5.30 बजे के करीब बकरी लेकर वापस घर जा रही थी। इसी बीच गांव के ही एक युवक ने रास्ते में उससे अश्लील बातें शुरू कर दी। छेड़छाड़ करने लगा। इससे वह भयभीत हो गई। किसी प्रकार युवक के चुंगल से भाग निकली। घर पहुंचने पर आरोपित ने ईट-पत्थर चलाए। खेतों पर काम कर रहे स्वजनों को जानकारी हुई। इस पर वह तत्काल घर पहुंचे। स्वजनों की शिकायत पर मौके पर यूपी 112 पहुंची। पीड़िता से जानकारी करने के बाद आरोपित की तलाश की लेकिन वह भाग निकला था। इसके बाद पीड़िता भाई के साथ थाने पहुंची और कार्रवाई को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी है। जांच के लिए उपनिरीक्षक को भेजा गया है। कार्रवाई की जाएगी।