सुगंध नगरी में आज पधारेंगे सिद्धि विनायक, तैयारियां पूरी
जागरण संवादाता, कन्नौज : सुगंध नगरी प्रथम पूज्य भगवान गणेश के इस्तकबाल को तैयार है। शहर मे
जागरण संवादाता, कन्नौज : सुगंध नगरी प्रथम पूज्य भगवान गणेश के इस्तकबाल को तैयार है। शहर में 24 स्थानों पर सिद्धि विनायक पधारेंगे। इसकी तैयारियां करीब पांच दिन पहले से शुरू हो गई थी। 10 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, गणेश महोत्सव पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। इसके अलावा सूचना मिलते ही पुलिस को तुरंत पहुंचने के आदेश दिए गए हैं।
शहर में 16 सार्वजनिक व 8 घर या घरों के बाहर भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। शहर में सबसे बड़ा आयोजन मोहल्ला कटरा में होगा। यहां कई दिन पहले से ही आयोजक तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम को शांतिपूर्वक कराने के लिए काफी संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
13 सितंबर से गणेश चतुर्थी की शुरुआत हो रही है। यह कार्यक्रम 23 सितंबर तक चलेगी। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वृंदावन के कालाकारों का नृत्य, जवाबी कीर्तन व शोभायात्रा प्रमुख कार्यक्रम हैं। इसमें शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु पूजा-पाठ व आरती में शामिल होंगे। इसी तरह सरायमीरा, कचहरी रोड, मकरंदनगर, कचहरी टोला समेत कई जगह गणेश महोत्सव पर प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। गणेश महोत्सव पर प्रमुख कार्यक्रम
13 सितंबर-मूर्ति स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा व पूजन आरती।
14 सितंबर-बच्चों की प्रतियोगिता।
15 सितंबर-गणेश विवाह, हल्दी कुमकुम महिला संगीत।
16 सितंबर-जवाबी कीर्तन।
17 सितंबर-श्रीगणेश जी का दूर्वा अभिषेक व बच्चों की डांस प्रतियोगिता।
18 सितंबर-वृंदावन के बाल कलाकारों द्वारा झाकियां एवं नृत्य।
19 सितंबर-बच्चों की डांस प्रतियोगिता फाइनल व छप्पन भोग।
20 सितंबर-सत्य नरायण कथा, सुंदर व राम सत्संग।
21 सितंबर-पनकी व वृंदावन के कालाकारों द्वारा कार्यक्रम।
22 सितंबर-जागरण का आयोजन।
23 सितंबर-श्री गणेश जी विजय यात्रा।