Move to Jagran APP

बंजर भूमि पर लहलहाने लगी फसल

जागरण संवाददाता, कन्नौज: पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि समृद्धि योजना किसानों की किस्मत बदल रही ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 07:14 PM (IST)
बंजर भूमि पर लहलहाने लगी फसल
बंजर भूमि पर लहलहाने लगी फसल

जागरण संवाददाता, कन्नौज: पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि समृद्धि योजना किसानों की किस्मत बदल रही है। अब बंजर व बीहड़ जमीनों पर फसल लहलहाने लगी है। भूमि संरक्षण विभाग ने जिले में दस परियोजनाएं बनाकर काम किया है। उमर्दा, कन्नौज, जलालाबाद, छिबरामऊ, गुगरापुर ब्लॉक में जमीनों का सर्वे किया गया था। यहां 500 हेक्टेयर जमीन कृषि योग्य नहीं थी। मगर अब करीब 224 हेक्टेयर (30 फीसद) जमीन अब बंजर नहीं रही। जो समतलीकरण कर कृषि योग्य बन चुकी है। इन जमीनों पर किसान आलू, मूंगफली व मक्का की खेती करने लगे हैं। पैदावार भी अन्य खेतों की तर्ज पर हो रही है।

loksabha election banner

इन परियोजनाओं पर हुआ काम

उमर्दा : ठठिया, रज्जापुरवा

कन्नौज : महमूदापुर, लोहामढ़

गुगरापुर : सरायमारू, मनोरथपुर, चचा सांडा, रसूलपुर

जलालाबाद : तिलपई

छिबरामऊ : सलेमपुर

इन पर रहा मुख्य फोकस

-बीहड़ व बंजर जमीन का समतलीकरण

-मेड़बंदी कर मिट्टी की कटान रोकना

-मिट्टी क्षरण को रोकना

-मिट्टी का परीक्षण कर उर्वरा शक्ति बढ़ना

-1,453 किसानों को मिला फायदा

-लक्ष्य 500 हेक्टेयर

बजट की दिक्कत, कृषि निवेश किया

सपा सरकार में योजना का नाम भूमि सेना था। विभाग ने 2017-18 में 500 हेक्टेयर भूमि सुधार का लक्ष्य रखा था। 125 लाख रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 37 लाख रुपये बजट मिला था। इससे दिक्कत आई। 62 लाख रुपये और मिले तो रफ्तार बढ़ गई। 202 हेक्टेयर क्षेत्र में 90 फीसद कृषि निवेश हुआ है। किसानों को मक्का, मूंगफली के बीज के साथ खाद दी गई है। जिनका वितरण 2,500 प्रति हेक्टेयर अनुदान पर किया गया है।

बोले अधिकारी

योजना कामयाब हो रही है। 224 हेक्टेयर जमीन सुधार चुके हैं। बजट मिलने पर काम तेजी से चल रहा है। बाकी किसानों को भी लाभ मिलेगा।

-उपेंद्र नाथ खरवार, भूमि संरक्षण अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.