Move to Jagran APP

सो रहे किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

संवाद सूत्र चपुन्ना बरामदे में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 06:17 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 06:17 PM (IST)
सो रहे किसान को मारी गोली, हालत गंभीर
सो रहे किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

संवाद सूत्र, चपुन्ना: बरामदे में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

loksabha election banner

थाना सौरिख के गांव पाह गढि़या निवासी 50 वर्षीय बालस्टर सिंह घर के बरामदे में बुधवार रात को सो गए। कुछ दूरी पर पत्नी व बच्चे भी लेटे थे। देर रात हमलावर ने उनके सिर में गोली मारी। हालांकि गोली कनपटी में जा लगी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायर सुनकर पुत्र दीपू जाग गया। उसने फायरिग करने वाले का पीछा किया। इस बीच स्वजन में चीखपुकार मच गई। गांव के लोग एकत्रित हो गए। चौकी चपुन्ना पर सूचना दी गई। घायल को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के पुत्र दीपू की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां रजाई आदि पर खून बिखरा हुआ था। घायल की पत्नी सुधा ने बताया कि पति मजदूरी व खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुत्र दीपू ने बताया कि छिबरामऊ बिधूना मार्ग पर एक मकान है। आधा हिस्सा उनका भी है। चाची ने दो लोगों को पूरे मकान का बैनामा कर दिया था। इस पर गांव के ही पड़ोसी व भाउलपुर के एक व्यक्ति से मुकदमा भी चल रहा है। वहीं जिला अस्पताल में घायल को लगी गोली निकाल दी गई। इसके बाद हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया सभी बिदुओं पर जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.