नाला चोक, सड़क पर भरा पानी
शहर के नाले व नालियों की सफाई नहीं होने से ओवरफ्लो हो गए है। गंदा पानी सड़क में बह रहा है। लोगों को गंदे पानी से आवगमन करना पड़ रहा है। पानी से बदबू आने पर संक्रमण व बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
जागरण संवाददाता, कन्नौज: नाला चोक होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को गंदे पान होकर गुजरना पड़ रहा है। साथ ही उन्हें दुर्गंध से भी परेशानी हो रही है। शहर के अकबरपुर सराय घाघ से शेखपुरा जाने वाली रोड का नाला चोक है। इससे पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार नगर पालिका प्रशासन से इस समस्या के बारे में बताया गया। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बताया कि अगर अभी नाला साफ न हुआ तो बरसात में और अधिक परेशानी होगी।
----
मोहल्ले के सभी नालों का यही हाल है। डेढ़ माह पहले जल निगम कर्मी नाला सफाई को आए थे, लेकिन आधा काम छोड़कर भाग गए। अगर नाला साफ न हुए तो दिक्कत होगी।
-मुबीन
---
शहर की ओर काम पर जाने के लिए सड़क में बह रहे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। यहां पर कई दिनों से पानी भरा हुआ है।
-शबाना, निवासी कांशीराम कालोनी
---
सफाई कर्मी भी हर दिन नहीं आते हैं। लोग अपने घरों के पास खुद ही साफ-सफाई करते है। बरसात में इस रोड का मंजर तो इससे ज्यादा बुरा हो जाता है।
-इशराइल
--
सीवर सफाई के दौरान लापरवाही बरतने पर जल निगम का काम रुकवा दिया गया है। कार्यप्रणाली सही होने पर दोबारा काम चालू कराने की अनुमति जल निगम को दी जाएगी। शहर के नालों की साफ-सफाई जल्द कराई जाएगी। जहां भी दिक्कते हैं, उन्हें तत्काल दूर कराया जाएगा।
-शैलेंद्र अग्निहोत्री वंदेमातरम, नगर पालिका अध्यक्ष।