Move to Jagran APP

भूमि विवाद में मारपीट व फाय¨रग, छह जख्मी

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज : खेत पर कब्जे के विवाद को लेकर दबंगों ने तीन महिलाओं समेत छह लोगो

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Apr 2018 07:28 PM (IST)Updated: Sun, 01 Apr 2018 07:28 PM (IST)
भूमि विवाद में मारपीट व फाय¨रग, छह जख्मी
भूमि विवाद में मारपीट व फाय¨रग, छह जख्मी

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज : खेत पर कब्जे के विवाद को लेकर दबंगों ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों को लाठी-डंडों से मारपीट घायल कर दिया। फाय¨रग में एक को गोली भी लग गई। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस पहुंचने पर दबंग भाग निकले। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

loksabha election banner

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलकिया निवासी रामबाबू वर्मा के पुत्र प्रमोद ने बताया कि रविवार दोपहर अपने खेतों पर काम करने पहुंचे। इस दौरान गांव के ही ज्ञानेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र सोने लाल वर्मा, बृजेश पुत्र गयादीन, बड़ंकू पुत्र खुशीराम, बजरंगी, सत्तार तथा अज्ञात 15 लोग मौके पर आ गए। खेत पर अवैध कब्जा करने लगे। विरोध करने पर गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच फाय¨रग की। इसमें वह घायल हो गए। लाठी डंडों की चपेट में आकर उनके भाई देवेन्द्र कुमार, मां राजवती पत्नी व बहन सुरजीता देवी पत्नी मुकेश, चुन्नी देवी, नंदनी देवी को भी चोटें आईं। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सरायप्रयाग सत्यपाल ¨सह तथा ईश्वर दयाल व बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा तो हमलावर भाग निकले। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल प्रमोद को प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अजय यादव ने मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दबंगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप

पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के बाद भी पुलिस काफी देर बाद पहुंची। इससे दबंगों के हौसले बढ़े। घटना को अंजाम देने के लिए दबंगों ने कई राउंड हवा में भी फायर किए। इससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस समय से पहुंच जाती तो कई आरोपी मौके पर पकड़े जाते। कोतवाली प्रभारी आरबी ¨सह ने बताया कि जमीन विवाद है। मामला न्यायालय में भी चल रहा है। आरोपियों को फौरन गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस समय से पहुंचने के कारण झगड़ा बढ़ नहीं सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.