गंगा का जलस्तर देख ग्रामीणों की धड़कनें तेज
जासं कन्नौज गंगा नदी उफान पर हैं। जलस्तर चेतावनी बिदु से महज 56 सेमी दूर है। बढ़ता जलस्तर
जासं, कन्नौज : गंगा नदी उफान पर हैं। जलस्तर चेतावनी बिदु से महज 56 सेमी दूर है। बढ़ता जलस्तर देख ग्रामीण दहशत में हैं, जो बचाव की तैयारी करने में लगे हैं। वहीं, प्रशासन ने भी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।
बारिश व बांध से पानी छोड़े जाने से गंगा नदी उफान पर हैं। सोमवार को स्थिति सामान्य रही। हालांकि, किसी भी समय हालात बिगड़ सकते हैं। शाम को जलस्तर 124.410 मीटर दर्ज किया गया, जबकि चेतावनी बिदु 124.970 मीटर है। चेतावनी बिदु से 56 सेमी दूर जलस्तर होने के कारण बाढ़ की आशंका बनी रही। कटरी किनारे बसे गांव के ग्रामीण दहशत में रहे। फसलों की चिता सताती रही, जो ग्रामीण बचाते नजर आए। नाव के सहारे बैगन व धनिया जो मुख्य रूप से की जाती है तोड़कर लाई गई। कटरी कासिमपुर गांव के पीछे गंगा का पानी रहा, इससे कटान की आशंका रही। एसडीएम सदर गौरव शुक्ला व तहसीलदार अरविंद कुमार ने जलस्तर के साथ आसपास के गांव का जायजा लिया। महादेवी घाट पर गेज देखा। ग्रामीणों को सावधान कर लेखपालों को बराबर निगरानी करने के निर्देश दिए। बताया कि जलस्तर चेतावनी बिदु से दूर है। बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी है। किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।