Move to Jagran APP

दुर्गा नारायण अध्यक्ष व अनूप बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी छिबरामऊ बार एसोसिएशन छिबरामऊ की चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। दुर्गा नार

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 11:15 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 11:15 PM (IST)
दुर्गा नारायण अध्यक्ष व अनूप बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
दुर्गा नारायण अध्यक्ष व अनूप बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: बार एसोसिएशन छिबरामऊ की चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। दुर्गा नारायण सिंह राठौर सर्वाधिक मत पाकर विजई घोषित किए गए। अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

loksabha election banner

शनिवार को बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र यादव की देखरेख में अधिवक्ता सभागार में शुरू कराई गई। अध्यक्ष पद के लिए दुर्गा नारायण सिंह राठौर व शिवनाथ सिंह यादव के बीच कांटे की टक्कर थी। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनूप कुमार दीक्षित व केडी वर्मा के बीच संघर्ष था। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पर चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पर तीन, संयुक्त सचिव प्रशासन पर दो एवं कोषाध्यक्ष पद पर दो के बीच चुनाव होना था। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद सभी को कोविड नियमों का ध्यान रखने के लिए कहा गया। मास्क लगाकर सीओपी नंबर लेकर ही मतदान के लिए अनुमति दी गई। दुर्गा नारायण सिंह को 194 व प्रतिद्वंदी शिवनाथ सिंह यादव को 164 मत मिले। दुर्गा नारायण सिंह को सर्वाधिक वोट मिले। उन्हें विजई घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनूप कुमार दीक्षित को 182 व केटी वर्मा को 161 मत मिले। अनूप कुमार दीक्षित विजई घोषित किए गए। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पर रामबाबू शाक्य को 185, देवेश मिश्रा को 166, दिनेश चंद्र यादव को 141 व कुलदीप यादव को 94 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पर जयवीर सिंह यादव को 222, कलीम खां को 170 व रवि मिश्रा को 150 मत मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन पर कृष्ण कांत त्रिपाठी को 176 व गुलाम हुसैन खां को 175 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद मुफीद को 181 एवं अभिरूप सिंह दीक्षित को 175 मत मिले। कुल 362 मतों की गिनती की गई। मतगणना पूरी होने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं सुरक्षा को लेकर पूरे समय पुलिस बल तैनात रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.