लीड : आंबेडकर :सामाजिक समरसता का संकल्प लेकर करें काम
जागरण संवाददाता, कन्नौज : सामाजिक समरसता का संकल्प लेकर आगे बढ़ें। समाज को एकजुट करने
जागरण संवाददाता, कन्नौज : सामाजिक समरसता का संकल्प लेकर आगे बढ़ें। समाज को एकजुट करने के लिए हरसंभव कोशिश करें। लोगों की मदद लेकर गांव-गांव अभियान चलाएं। बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर अखंड भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। यह बात शनिवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने आंबेडकर जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में कही। अफसरों ने डा. भीमराव आंबेडकर जयंती को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया। कस्तूरबा गांधी समेत कई स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। उन्होंने संविधान रचयिता डा. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। डा. रमेश तिवारी 'विराम' ने भी विचार रखे। बताया कि संविधान के अनुरूप चलकर उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। सीडीओ अवधेश बहादुर ¨सह ने कहा कि हमें जीवन में त्याग करना सीखना होगा। डा. जीवन शुक्ला ने बताया कि बाबा सबसे पहले कानून मंत्री बने थे। एनसी टंडन, रवींद्र नाथ पांडेय, राम ब्रजेश व वरिष्ठ कोषाधिकारी राजेश कुमार ने भी विचार रखे। बच्चों ने अफसरों के साथ राष्ट्रगीत गाया। एडीएम डीपी ¨सह, डीडीओ एनबी सविता रहे। तहसील सभागार में एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर व तहसीलदार आरके राजवंशी ने जयंती मनाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। पुलिस कार्यालय में एसपी किरीट राठोड़ ने कर्मियों को संकल्प दिलाया। इसी तरह जिले भर में सरकारी कार्यालयों में आयोजन हुए। शोभा यात्रा में झांकियों के आकर्षण में बंधे
शनिवार को कोतवाली रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के पास बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहां से बैंड-बाजे के साथ झांकी निकाली गई, जो गली-गली समरसता का संदेश देती रही। इसमें बच्चों, बड़ों से लेकर बुजुर्ग भी शामिल हुए। पूर्व विधायक कल्यान ¨सह दोहरे, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब ¨सह यादव ने सपा कार्यालय में जयंती मनाई। महात्मा गांधी इंटर कालेज मढ़पुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य राम सूरत ने छात्र-छात्राओं को संविधान के बारे में बताया। इंद्र नारायण द्विवेदी, संतोष कुमार, राम कृपाल ने सहयोग किया। वहीं, भारतीय संस्कृति सेवा सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अनुराग कटियार ने मिठाई बांटकर वर्षगांठ मनाई। स्टॉल लगाकर बांटी खीर-पूड़ी
गोल कुआं के पास भीम आर्मी के कार्यकर्ता व आंबेडकर युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने हर आने-जाने वालों को खीर-पूड़ी वितरित किया। नगर अध्यक्ष सौरभ कुमार ने भारतरत्न आंबेडकर साहब को दलितों का मसीहा बताया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला संगठन मंत्री वीरेंद्र प्रताप ¨सह ने विचार रखे। लायंस बाल विद्या मंदिर में भी कार्यक्रम हुए। आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल व बिस्किट बांटे। नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन सरोज पाठक ने मरीजों से मिल फल वितरित किए। इसी तरह ग्राम पंचायत सरसई में प्रधान अश्वनी कुमार ने चित्र पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को याद किया।