Move to Jagran APP

Kannauj: दहेज में बाइक व पांच लाख न देने पर तोड़ा रिश्ता, दूसरी जगह की शादी

वरीक्षा करने के बाद लड़का पक्ष के लोग दहेज में बाइक व पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। लड़की पक्ष ने असमर्थता जताई तो लड़के ने दूसरी जगह शादी कर ली। लड़की की मां ने वर सहित चार नामजद तथा 11 अन्य रिश्तेदारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

By prashant kumarEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANPublished: Fri, 19 May 2023 01:31 AM (IST)Updated: Fri, 19 May 2023 01:31 AM (IST)
Kannauj: दहेज में बाइक व पांच लाख न देने पर तोड़ा रिश्ता, दूसरी जगह की शादी : जागरण

कन्नौज / छिबरामऊ, जेएनएन: वरीक्षा करने के बाद लड़का पक्ष के लोग दहेज में बाइक व पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। लड़की पक्ष ने असमर्थता जताई तो लड़के ने दूसरी जगह शादी कर ली। लड़की की मां ने वर सहित चार नामजद तथा 11 अन्य रिश्तेदारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

loksabha election banner

गांव महोई नौली निवासी नन्ही देवी पत्नी किशनपाल ने बताया कि पुत्री अंजली की शादी थाना तालग्राम गांव गोवा सितौरा निवासी दीपू के साथ तय की थी। तय कार्यक्रम के अनुसार पांच दिसंबर 2022 को गांव करमुल्लापुर स्थित शीतला देवी मंदिर में गोद भराई की गई थी। जिसमें दीपू उनके पिता प्रकाश, मां मालती तथा चचेरा भाई संतराम तथ 11 अन्य रिश्तेदार लोग पहुंचे थे।

आठ दिसंबर 2022 को इनके घर पर वरीक्षा का कार्यक्रम था। वरीक्षा में 11 जोड़ी कपड़े, 11 डिब्बा मिठाई, सात डलिया फल, एक अंगूठी तथा दो लाख 21 हजार रुपये नकद दिया था। दो मई 2023 को शादी होना तय हुई थी। लेकिन वरीक्षा कार्यक्रम के बाद दीपू व उनके परिजन एक बाइक व पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।

सात फरवरी 2023 को दीपू व उनके परिवार वाले घर पर आए और कहा कि मांग पूरी कर दो। अन्यथा शादी के लिए दूसरी पार्टी तुमसे ज्यादा दहेज दे रही है। काफी आरजू मिन्नत करने पर भी वह नहीं माने। अभद्रता करने लगे। मना किया तो जानमाल की धमकी देने लगे।

ग्रामीण एकत्रित हो गए तो जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 10 फरवरी 2023 को धोखाधड़ी व छल पूर्वक दीपू की शादी कर दी। उनका सारा सामान भी हड़प लिया। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.