Move to Jagran APP

दोपहर बाद नहीं चलेगा रंग, सुरक्षा के रहेंगे इंतजाम

जागरण संवाददाता कन्नौज होली सभी सौहार्द ढंग से मनाएं। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रंग चल

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 07:14 PM (IST)
दोपहर बाद नहीं चलेगा रंग, सुरक्षा के रहेंगे इंतजाम
दोपहर बाद नहीं चलेगा रंग, सुरक्षा के रहेंगे इंतजाम

जागरण संवाददाता, कन्नौज: होली सभी सौहार्द ढंग से मनाएं। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रंग चलेगा। इसके बाद रंग नहीं खेला जाएगा। निर्धारित समय के बाद रंग चलने वालों पर पैनी नजर रखें। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। यह निर्देश अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र उपाध्याय ने दिए।

loksabha election banner

वह सदर कोतवाली में आयोजित हुई शांति कमेटी की बैठक में बोल रहे थे। कहा कि होली रंगों का त्योहार है। पुरानी बातों को भुलाकर इससे प्यार से मनाएं। जबरन किसी के रंग न लगाएं। रंग डालते समय सावधानी बरतें। इससे झगड़ा होने की संभावना अधिक रहती हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि होली में छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर झगड़ा होता है। पुलिस अफसर, कर्मी, चौकीदार व एसपीओ सतर्क रहें। छोटी-छोटी बातों की सूचना तुरंत दें। इससे शरारतीतत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। होली में शराब पीकर झगड़ा करने के मामले अधिक आते हैं। झगड़ा करने वालों लोगों को पहले चिह्नित कर लिया जाए। इस मौके पर सदर एसडीएम शैलेष कुमार, सदर सीओ श्रीकांत प्रजापति, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, एसआई रामाज्ञा चौबे समेत सभ्रांत नागरिक समेत एसपीओ मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.