युवक ने मंदिर के गुंबद पर चढ़ किया हंगामा
संवाद सूत्र, ठठिया : श्यामपुर गांव में देवी मंदिर के गुंबद पर चढ़ युवक ने तीन घंटे तक हंगामा किया। प
संवाद सूत्र, ठठिया : श्यामपुर गांव में देवी मंदिर के गुंबद पर चढ़ युवक ने तीन घंटे तक हंगामा किया। पुलिस, फायर ब्रिगेड के साथ ग्रामीणों को भी जमकर छकाया। पुलिस ने उसे नीचे उतार हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में मंगल उर्फ टीटू (25) गुरुवार सुबह गांव के देवी मंदिर पर चढ़ गया। वह मंदिर के गुंबद पर जाकर बैठ गया। यहीं से जोरों से चिल्लाने लगा। वह खुदकशी करने की धमकी दे रहा था। इससे गांव में सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया। जानकारी पाकर थानाध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके साथ फायर ब्रिगेड भी आ गई। उसने मंदिर पर चढ़कर तीन घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझा कर नीचे उतारा। इसके साथ हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया। आरोपी के परिजनों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने मंदिर पर चढ़ने की 500 रुपये में शर्त लगाई। इससे वह चढ़ गया। हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी वह तीन बार खुदकशी की कोशिश कर चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।