Move to Jagran APP

गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत

अचानक बीपी बढ़ने से आठ माह की गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन बेहोसी की हालत में उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देख उसे रेफर कर दिया। यहां जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थाना गुरसहायगंज के तेरारागी सरैया निवासी अनुरुद्ध शर्मा की 30 वर्षीय पत्नी प्रियंका आठ माह से गर्भवती थी। गर्भवती के दौरान परिजन सरकारी अस्पताल की देखरेख में उसका इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह प्रियंका की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन गर्भवती महिला को लेकर निजी चिकित्सक लेकर पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 05:37 PM (IST)
गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत
गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत

जागरण संवाददाता, कन्नौज : अचानक बीपी बढ़ने से आठ माह की गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन बेहोशी की हालत में उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। यहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देख उसे रेफर कर दिया। यहां जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

loksabha election banner

थाना गुरसहायगंज के तेरारागी सरैया निवासी अनुरुद्ध शर्मा की 30 वर्षीय पत्नी प्रियंका आठ माह से गर्भवती थी। गर्भवती के दौरान परिजन सरकारी अस्पताल की देखरेख में उसका इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह प्रियंका की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन गर्भवती महिला को लेकर निजी चिकित्सक लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने अधिक बीपी बढ़े होने की जानकारी देकर दूसरी जगह ले जाने की सलाह दी। इससे परिजन घबरा गए। परिजन गाड़ी का इंतजाम करने लगे। इसमें काफी देर हो गई। करीब एक घंटे बाद वह महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। कर्मियों ने महिला की गंभीर हालत गंभीर देख उसे आकस्मिक कक्ष में भर्ती कराया। यहां इलाज शुरू होने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया। यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। डॉक्टर रवी कुमार ने जांच पड़ताल के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। खुद की लेटलतीफी होने से परिजन महिला का शव लेकर गांव चले गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.