Move to Jagran APP

धान खरीद केंद्र पर पॉवर फैन दे रहा धोखा, किसान परेशान

संवाद सहयोगी तिर्वा धान खरीद केंद्र पर किसानों की समस्याएं दूर नहीं हो पा रही। कस्बे के

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 11:04 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 11:04 PM (IST)
धान खरीद केंद्र पर पॉवर फैन दे रहा धोखा, किसान परेशान

संवाद सहयोगी, तिर्वा : धान खरीद केंद्र पर किसानों की समस्याएं दूर नहीं हो पा रही।

loksabha election banner

कस्बे के मंडी समिति परिसर में संचालित धान खरीद केंद्र पर महज एक पॉवर फैन लगा है। तौल से पूर्व किसान को धान की सफाई करानी पड़ती है। एक फैन होने से दिनभर में बमुश्किल 100 क्विंटल धान की सफाई हो पाती है। इस बीच बिजली गुल तो कभी फैन गर्म होकर बंद हो जाता है। इससे काम भी रुक जाता है। खरीद केंद्र पर 20 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य है। इसमें 16 सौ क्विंटल की खरीद हो सकी। इसमें 31 किसानों ने तौल कराई। 13 किसानों को आठ लाख, 50 हजार का भुगतान किया जा चुका। 21 किसानों के भुगतान की प्रक्रिया प्रोसेस पर है। केंद्र प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि एक और पावर फैन की डिमांड की गई, लेकिन अभी तक नहीं मिल सका। बिना सफाई के धान की तौल नहीं करते। कुछ धान में कचरा व पुआल का भूसा अधिक निकलता है। इससे दिक्कतें होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.