विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कन्नौज में सपा नेता के घर पर पुलिस ने आधी रात मारा छापा, मचा हड़कंप; खाली हाथ लौटे अधिकारी

Published: Sun, 12 May 2024 08:19 AM (IST)

लोकसभा चुनाव में रुपये बांटने की आशंका पर पुलिस ने सपा नेता के घर छापा मारा। करीब एक घंटे तक ...और पढ़ें

कन्नौज में सपा नेता के घर पर पुलिस ने आधी रात मारा छापा, मचा हड़कंप; खाली हाथ लौटे अधिकारी
कन्नौज में सपा नेता के घर पर पुलिस ने आधी रात मारा छापा, मचा हड़कंप; खाली हाथ लौटे अधिकारी

जागरण संवाददाता, कन्नौज। लोकसभा चुनाव में रुपये बांटने की आशंका पर पुलिस ने सपा नेता के घर छापा मारा। करीब एक घंटे तक पुलिस ने तलाश ली। घर में रुपये न मिलने पर पुलिस खाली हाथ लौट आई। घर में हुई छापेमारी से सपा नेताओं में आक्रोश है।

शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सीओ सिटी कमलेश कुमार और कोतवाली प्रभारी दिग्विजय सिंह ने नसरापुर स्थित पूर्व विधायक स्वर्गीय अनिल दोहरे के बेटे यश दोहरे के आवास पर छापा मारा। करीब एक घंटे तक पुलिस ने घर के कोने-कोने की तलाशी ली, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला।

सीओ ने बताया कि चुनाव में रुपये बांटने की सूचना मिली थी। इससे छापेमारी की गई। फिलहाल चेकिंग के दौरान कुछ नहीं मिला। वहीं सपा नेता यश दोहरे ने कहा कि शासन के निर्देश में सपा नेताओं का पुलिस उत्पीड़न कर रही है। चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की जाएगी।

हार से बौखलाई भाजपा

सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि कन्नौज में भाजपा को एहसास हो गया कि वह हार गई है। हार से बौखलाई भाजपा अब पुलिस ने सपा नेताओं के छापा मार रही है। भाजपा की ऐसे हरकतों से ही तंग आकर जनता उसे हराने काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के बीच सपा-बसपा व कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री समेत 30 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन