Move to Jagran APP

हत्यारोपित को बंदूक सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाद सूत्र, सौरिख : दीपावली के त्योहार पर बेटी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने वाले आरोि

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:21 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:21 PM (IST)
हत्यारोपित को बंदूक सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाद सूत्र, सौरिख : दीपावली के त्योहार पर बेटी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने वाले आरोपित पिता को पुलिस ने बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुत्र का शव गांव पहुंचने के बाद परिजन बेहाल हो गए। दो दिन से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

loksabha election banner

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजकुमार ¨सह हत्यारोपित की तलाश में लगे हुए थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नादेमऊ अंडर पास के निकट उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस ने बंदूक सहित उसकी गिरफ्तारी दिखाई। वहीं गोली लगने से मृत शिवम का शव गांव में पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। माता पिता व भाई बहनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। लोगों में हत्यारोपित के खिलाफ बेहद नाराजगी थी। सुरक्षा की ²ष्टि से पीएसी बल तैनात रहा। वहीं माता व अन्य परिजन थानाध्यक्ष को पकड़कर सख्त कार्रवाई कराए जाने की मांग करने लगे। गांव के लोगों में भी इस घटना को लेकर नाराजगी थी। मालूम हो कि ग्राम बहादुरपुर निवासी शिवम दीपावली के त्योहार मनाने को 6 नवंबर को गांव आया था। 7 नवंबर को दुकान से खरीदारी के दौरान उसकी प्रेमिका के पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं बचाने आए मयंक शेखर को भी गोली मारकर घायल कर दिया था। इस घटना में मृतक के पिता उपेंद्र ¨सह की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

.

नहीं मनाई गई दीपावली

एक युवक की मौत और दूसरे के घायल होने की घटना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया। दीपावली पर लोगों ने दीपक तो जलाए लेकिन आतिशबाजी नहीं चलाई। सभी शिवम की मौत को लेकर दुखी थे। लोगों में आरोपित के खिलाफ बेहद गुस्सा था। आरोपित के घर पर लटका रहा ताला

घटना के बाद ही पुलिस ने आरोपित के परिजनों को हिरासत में ले लिया था। ऐसे में उसके घर पर ताला लगवा दिया गया। सुरक्षा की ²ष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं दो दिन बाद भी ताला लटका रहा। पीएसी बल हटा दिया गया लेकिन थाना पुलिस मुस्तैद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.