Move to Jagran APP

एक मंच में आकर जनता को अपनी ताकत दिखानी होगी

- प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के महासचिव की पत्नी को चुनाव लड़ाने की मांग की संवाद सहयोगी छिबर

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 06:46 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 06:46 PM (IST)
एक मंच में आकर जनता को अपनी ताकत दिखानी होगी
एक मंच में आकर जनता को अपनी ताकत दिखानी होगी

- प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के महासचिव की पत्नी को चुनाव लड़ाने की मांग की

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: जनता को कांग्रेस के एक मंच में आकर झूठे वादे करने वालों को अपनी ताकत का एहसास कराना होगा। तभी देश का प्रत्येक व्यक्ति खुशहाल होगा।

यह बात कांग्रेस सेवा दल कन्नौज के जिला सचिव विजय गुप्ता के कैंप कार्यालय में अल्पसंख्यक प्रदेश को-आर्डिनेटर संजय पाल ने कही। कांग्रेस सेवा दल प्रदेश सचिव विनोद दुबे ने प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बताया समूचे देश में किसान, मजदूर एवं नौजवान देश में फैलाई गई झूठ की राजनीति से परेशान हैं। जब से भाजपा सरकार देश में आई केवल नफरत की राजनीति हो रही है। युवाओं का भविष्य चौपट हो गया। किसान परेशान हैं। किसानों पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। घृणा और नफरत की राजनीति हो रही है। कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के महासचिव देवकीनंदन दुबे की पत्नी आशा द्विवेदी को चुनाव लड़ाने की मांग की। इस दौरान राजीव अग्निहोत्री, प्रदेश महासचिव देवकी नंदन दुबे, मुकेश द्विवेदी, शेर सिंह, नत्थू सिंह, दिनेश पाल, ओम प्रकाश, विजय कुमार शुक्ला, विनोद कुमार रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.