बालू व मिट्टी सहित पानी पीने को मजबूर लोग
क्कद्गश्रश्चद्यद्ग द्घश्रह्मष्द्गस्त्र ह्लश्र स्त्रह्मद्बठ्ठद्म 2ड्डह्लद्गह्म द्बठ्ठष्द्यह्वस्त्रद्बठ्ठद्द ह्यड्डठ्ठस्त्र ड्डठ्ठस्त्र ह्यश्रद्बद्य
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: एक सप्ताह से बस्ती के लोग बालू व मिट्टी मिला पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है।
मोहल्ला कानून गोयान में नगर पालिका की ओर से जलापूर्ति की जा रही है। एक सप्ताह से लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। मिट्टी व आलू के आने से लोग इसका प्रयोग पीने के लिए नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। बस्ती के लोगों ने कई बार नगर पालिका कार्यालय पर जानकारी दी। लिखित रूप से अवगत कराया। इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी गई। यह वायरल हो रही है। लोग जल्द समस्या समाधान की मांग कर रहे हैं। लोगों को संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि लाइन की जांच कराई जाएगी। जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।