देश सेवा से बढ़कर कुछ नहीं
परिणाम-6 : संवाद सूत्र, जलालाबाद : जवाहर नवोदय विद्यालय में इंटरमीडिएट की छात्रा अंजली यादव न
परिणाम-6 :
संवाद सूत्र, जलालाबाद : जवाहर नवोदय विद्यालय में इंटरमीडिएट की छात्रा अंजली यादव ने 89.4 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में पहला स्थान पाया है। उसने कहा कि देश सेवा से बढ़कर ¨जदगी में कुछ नहीं है। इसके लिए हर व्यक्ति को आगे बढ़ना चाहिए। जसोदा ग्राम पंचायत के मजरा पाहला निवासी अंजली ने के पिता गुड्डू यादव साधन सहकारी समिति में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। मां ¨बदेश्वरी देवी गांव में आशा बहू हैं। छात्रा ने बताया कि उसका चयन दक्षिणा फाउंडेशन में हो गया है। वह बंगलुरु जाने वाली है। वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। पांच से सात घंटे तक पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। कहा कि समाज में फैली कुरीतियां दूर होनी चाहिए। परिजनों ने मिठाई बांट कर सभी का मुंह मीठा कराया।