Move to Jagran APP

पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन

संवाद सहयोगी छिबरामऊ नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्र नायकों में से एक हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 11:10 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 11:10 PM (IST)
पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन
पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्त और बलिदान से सदैव लोगों को प्रेरणा मिलती रहेगी। शनिवार को यह बात नेहरू महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डा. आरएन राय ने कही। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. आशीष कुमार गुप्त ने कहा कि नेताजी ने गुलामी की जंजीरों में बंधे देश को आजाद कराया। इस मौके पर डा. यूपी सिंह, डा. जयवीर सिंह, डा. मनोज गर्ग, प्रोफेसर प्रियंका, प्रोफेसर धर्मवीर सिंह व प्रोफेसर सर्वेश कुमार मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक भारत सिंह वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि राष्ट्र के महानायक के चरित्र से प्रेरणा लेते हुए बच्चों को अपने जीवन में भी देश प्रेम को जागृत करना चाहिए। विशुनगढ़ रोड पर काली मठिया के पास सपा नेता दलगंजन सिंह यादव के साथ युवाओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान चंद्रभान सिंह, सुमित दुबे, राधेश्याम कमल, राज कमल राठौर, डा. उमाशंकर शर्मा मौजूद रहे। वहीं, संवाद सूत्र सौरिख के अनुसार नगरिया ताल पर स्थित अबरार हुसैन इंटर कालेज में आलोक वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। अध्यक्षता मूलचंद यादव ने की। मुख्य अतिथि सपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश अंबेडकर व मुख्य वक्ता पूर्व सांसद प्रोफेसर रामबक्स सिंह वर्मा ने संबोधन दिया। पूर्व विधायक अरविद सिंह यादव, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष नरेश चंद्र वर्मा, प्रधानाचार्य नरेंद्रद्र सिंह यादव, रामप्रकाश शाक्य, सत्तार अली, सपा महिला सभा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कल्पना यादव एवं प्रदेश सचिव ममता शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान डा. रिजवान अहमद व प्रदीप तिवारी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.