विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mulayam Singh Yadav Death: चंदन की लकड़ी से होगा Netaji का अंतिम संस्कार, Kannauj से रवाना हुए कार्यकर्ता

By Jagran NewsEdited By: Nitesh Mishra
Published: Mon, 10 Oct 2022 06:48 PM (IST)

Mulayam Singh Yadav Death पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ी से होगा। ...और पढ़ें

Mulayam Singh Yadav Death चंदन की लकड़ी से नेताजी का होेगा अंतिम-संस्कार।
Mulayam Singh Yadav Death चंदन की लकड़ी से नेताजी का होेगा अंतिम-संस्कार।

कन्नौज, जागरण संवाददाता। Mulayam Singh Yadav Death पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ी से होगा। इसके लिए इत्रनगरी कन्नौज से चंदन की लकड़ी, गुलाब के फूल लेकर सपा कार्यकर्ता और इत्र कारोबारी यहां से रवाना हो गए हैं।

कन्नौज निवासी बृजेंद्र नारायण उर्फ गुड्डू सक्सेना ने बताया कि वह चंदन लेकर सैफई के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ में इत्र कारोबारी और समाजसेवी दिलीप गुप्ता भी हैं। चंदन के अलावा गुलाब के फूल भी लेकर जा रहे हैं। गुड्डू सक्सेना बताते हैं कि नेता जी को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह ने जब लोकदल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। तब वह उनके आवास पर आए थे।

कांग्रेस खिलाफ वह क्रांति रथ लेकर निकले थे, तब भी उनके घर आए थे। बताया कि लोकसभा के चुनाव का समय था। नेता जी छोटे सिंह यादव के लिए चुनाव प्रचार के लिए कन्नौज आए थे। देर रात करीब 12 बजे उनके घर पहुंचे। खाना खाने के बाद चारपाई पर लेट गए। देर रात तीन बजे अचानक नेता जी बोले, गुड्डू, ये गुड्डू उठो।

औरैया चलना है। कमलेश पाठक का चुनाव कमजोर है। जल्दी चलो, उसके लिए कुछ करना है। बोले, नेता जी उसी पल औरैया के लिए निकल गए थे। बताया कि वह हर प्रत्याशी का ख्याल रखते थे।