बारिश में कच्चा मकान गिरने से मां-बेटी दबकर घायल
संवाद सहयोगी तिर्वा तेज बारिश में कच्चा मकान ढह गया। उसके मलबे में दबकर मां-बेटी घायल ह
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 11:38 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:09 AM (IST)
संवाद सहयोगी, तिर्वा : तेज बारिश में कच्चा मकान ढह गया। उसके मलबे में दबकर मां-बेटी घायल हो गई और एक मवेशी मर गया। पीड़ित ने मुआवजे की गुहार लगाई है।
कस्बे के मंडी बाजार निवासी छविनाथ का कच्चा मकान बारिश में गुरुवार दोपहर में ढह गया। कमरे में बैठी इनकी पत्नी गुड्डी देवी व पुत्री लाली दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसियों ने बचाव किया और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मलबे में एक मवेशी भी मर गया। पीड़ित ने प्रशासन ने मुआवजे की गुहार लगाई। राजस्व कर्मी धर्मवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली प्रभारी इंद्रपाल सरोज भी पहुंचे। तहसीलदार विशेश्वर सिंह ने बताया लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें