Move to Jagran APP

एलईडी की दूधिया रोशनी से रोशन होगी नवीन मंडी

जागरण संवाददाता, कन्नौज : अब मंडियां भी दूधिया रोशनी से रात को जगमगाएंगी। नवीन मंडी समेत तिव

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 06:24 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 06:24 PM (IST)
एलईडी की दूधिया रोशनी से रोशन होगी नवीन मंडी
एलईडी की दूधिया रोशनी से रोशन होगी नवीन मंडी

जागरण संवाददाता, कन्नौज : अब मंडियां भी दूधिया रोशनी से रात को जगमगाएंगी। नवीन मंडी समेत तिर्वा मंडी में एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। रविवार को लखनऊ से आई तकनीकी टीम ने काम की शुरुआत की।

loksabha election banner

नवीन मंडी परिसर में अर्से से खराब पड़ी दोनों हाईमास्ट की मरम्मत का प्रस्ताव उप निदेशक मंडी परिषद विद्युत यांत्रिक को भेजा गया था। अन्य लाइटें भी खराब पड़ी हैं। जबकि दर्जनों पोल टूटे पड़े हैं। जिसका संज्ञान अब लिया गया। रविवार को जेई की निगरानी में तकनीकी टीम नवीन मंडी पहुंची। यहां खराब पड़ी दोनों हाईमास्ट बदले गए। सचिव अनिल कुमार गौर ने बताया कि परिसर में पोल बदलने के साथ चारों-तरफ 50 एलईडी लगाई जाएंगी। वहीं, तिर्वा उप मंडी में भी कई पोल बदले जाएंगे। साथ ही 25 एलईडी लगाई जाएंगी। इससे रात में किसानों व आढ़तियों को कामकाज में दिक्कत नहीं होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.