विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्नौज के महमूदपुर पैठ में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में कार से कुचलकर किशोर की हत्या, गांव में तनाव

Published: Fri, 25 Sep 2026 10:46 AM (IST)

कन्नौज के महमूदपुर पैठ गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक 17 वर्षीय किशोर की बोलेरो से कुचलकर मौत हो गई।

पुरानी रंजिश में कार से कुचलकर किशोर की हत्या।

पुरानी रंजिश में कार से कुचलकर किशोर की हत्या।

HighLights

  1. महमूदपुर पैठ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष।

  2. बोलेरो से कुचलकर 17 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत।

  3. कई लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी, गांव में तनाव।

जागरण संवाददाता, कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर पैठ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष के युवक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप है।

उसे बचाने पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों पर लाठी-डंडे, फरसे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। इस दौरान आरोपी ने बोलेरो चढ़ाकर किशोर की हत्या कर दी।

रामपुर गांव निवासी अर्पित सिंह ने आरोप लगाया कि उसके चाचा अरविंद को महमूदपुर पैठ गांव के कुछ लोगों ने घेरकर पीटा और घर में बंधक बना लिया।जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण उसे छुड़ाने पहुंचे तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।अर्पित का आरोप है कि हमले के दौरान जान बचाकर भाग रहे लोगों पर बोलेरो चढ़ा दी। बोलेरो की चपेट में आने से 17 वर्षीय छोटे भाई भोलू उर्फ आशीष पुत्र मलखान सिंह की मौत हो गई।

वहीं रामपुर निवासी पृथ्वी सिंह (50), महमूदपुर पैठ निवासी राकेश (45) और जाफरी (65) समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।सूचना पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, एसएसपी अजय कुमार सिंह, सीओ सिटी और सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया भी जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली l उधर घटना से दोनों गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है l एसपी ने बताया कि मामूली विवाद के बाद मारपीट हुई थी। एक किशोर की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में दुकान का विवाद बना खूनी संघर्ष, गोलीबारी और तोड़फोड़ से लोगों में दहशत