विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्नौज में बारिश से खराब हुई 13 सड़कों का जल्द होगा कायाकल्प, बजट हुआ जारी

Published: Mon, 12 Oct 2026 01:39 PM (GMT+05:30)

कन्नौज में बारिश से खराब हुई 13 सड़कों की जल्द मरम्मत की जाएगी। इसके लिए राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद को 397.99 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. कन्नौज में 13 सड़कों की मरम्मत के लिए बजट जारी।

  2. 397.99 करोड़ रुपये से सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त।

  3. मरम्मत के बाद पांच साल तक सड़कों का रखरखाव होगा।

जागरण संवाददाता, कन्नौज। बारिश से खराब हुई सड़कों की जल्द ही मरम्मत होगी। बजट जारी होने के बाद राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद पांच वर्ष तक इन सड़कों को बेहतर रखने के लिए रख-रखाव भी करेगा।

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के प्रयास से कृषि क्षेत्रों की सड़कों की हालत सुधारने का कदम उठाया गया है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद को वित्तीय वर्ष 2026-27 में गड्ढा मुक्त करने करने के लिए 397.99 करोड़ का बजट जारी किया गया है।

इस बजट से प्रमुख 13 सड़कों पर 18.13 किलोमीटर की लंबाई पर मरम्मत होगी। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने बताया कि वर्षा में ग्रामीण क्षेत्र में सड़कें उखड़ चुकी थी। इससे इन्हें ठीक कराया जाएगा।

स्वीकृत सड़कों को पांच साल तक बेहतर रखने की भी जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि आगामी सप्ताह से काम शुरू हो जाएगा।

इन सड़कों पर होगा काम

मंडी समिति सदर की ओर से बेसावरी से लाखेपुरवा तक मरम्मत होगी। इसके अलावा सौसरपुर मार्ग से छबीलीपूर्वा, डम्मरपुर से नौरंगपुर नगरिया, भिकनीपूर्वा से बिहारीपुर, करीमपुर से संवेगरमऊ और तेरारागी से देवीपुरवा तक मरम्मत होगी। छिबरामऊ मंडी समिति की ओर से फर्रुखाबाद छिबरामऊ रोड से बखरापुर खानपुर चौबेपुर मार्ग पर काम किराया जाएगा। वहीं

मिघौली से कुशलपुर, असलताबाद से भीटी मार्ग, सौरिख-सकरावा से नगला भजू मार्ग, मलिकपुर से मझपुर्वा होते हुए कंसुआ तक, नरमऊ से बागपुर और सौरिख ऊसराहार रोड से चढरौआ तक तक सड़कें गड्ढा मुक्त की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- शादी की जिद... कन्नौज में 38 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, टावर पर पुलिस के सामने प्रेमी ने भरी मांग; फिर साथ उतरे