विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्नौज पुलिस की बड़ी कामयाबी, रोडवेज बस में पकड़ी गई 50 लाख की MDMA ड्रग्स

Published: Tue, 15 Sep 2026 01:12 AM (IST)

कन्नौज पुलिस ने कानपुर-गाजियाबाद हाईवे पर एक रोडवेज बस से चार तस्करों को गिरफ्तार कर 50 लाख रुपये की 440 ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. कन्नौज पुलिस ने रोडवेज बस से 50 लाख की एमडीएमए ड्रग्स पकड़ी।

  2. चार तस्कर गिरफ्तार, 440 ग्राम मेथिलीन डाइआक्सी मेथिल एंफेटामाइन बरामद।

  3. यह ड्रग्स नेपाल से लाकर उन्नाव से खरीदी गई थी, बस में बेचने की योजना।

जागरण संवाददाता, कन्नौज। कानपुर-गाजियाबाद हाईवे पर सोमवार रात पुलिस ने रोडवेज बस में सवार चार तस्करों के पास से 50 लाख रुपये का एमडीएमए यानी मेथिलीन डाइआक्सी मेथिल एंफेटामाइन बरामद किया है। यह मादक पदार्थ विदेश में नाइट क्लबों में नशे के लिए उपयोग में लाया जाता है। तस्करों ने चलती बस में इसकी बिक्री करने की योजना बनाई थी।

सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स (सीबीएन) ने सोमवार सुबह पुलिस को अलर्ट किया था। रात नौ बजे तिर्वा क्रासिंग के पास जीटी रोड पर हरदोई से आने वाले कन्नौज डिपो की रोडवेज बस की तलाशी हुई। इस दौरान हरदोई निवासी विशाल, सोनू यादव, सौरभ यादव और गौरव पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया।

इनके पास से 440 ग्राम एमडीएमए बरामद किया। पूछताछ में चारों ने बताया कि नेपाल से एमडीएमए आता है। उन्नाव से खरीद कर इसे बिक्री के लिए कन्नौज आए थे। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत 50 लाख रुपये के करीब है। एक युवक ने बस में तस्करों से 30 लाख का सौदा किया था, लेकिन तस्करों ने अधिक भाव बताकर बिक्री करने से मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें- कन्नौज सोना तस्करी: 20 दिन बाद भी अभिषेक और रियाज गिरफ्त से दूर, तस्करी की कड़ियां उलझीं