Kannauj Dog Attack: रात दो बजे दिल्ली से लौटा युवक, घर जाते समय 14 कुत्तों ने घेरा, सिर से पैर तक 100 से ज्यादा घाव
दिल्ली से घर लौट रहे युवक पर कन्नौज में रात 2 बजे 14 आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे ...और पढ़ें

HighLights
दिल्ली से लौट रहे युवक पर कुत्तों का हमला
कन्नौज में रात 2 बजे 14 कुत्तों ने घेरा
युवक को 100 से अधिक घाव, कानपुर रेफर
संवाद सहयोगी, तिर्वा (कन्नौज)। दिल्ली से युवक लौटा तो बस से उतरकर स्टेशन से घर जाने लगा। तभी रात दो बजे 14 कुत्तों ने गांव के बाहर घेरकर हमला बोल दिया। उसको बुरी तरह से जख्मी कर दिया। सिर से लेकर पैर तक करीब 100 से अधिक जख्म हो गए। कुछ घाव गहरे भी हैं। इससे युवक को 100 शैया अस्पताल से राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया और वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है।
छिबरामऊ कोतवाली के खल्ला रूप मंगलपुर गांव निवासी 28 वर्षीय कन्हैया बाथम पुत्र रमेश चंद्र बाथम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली से घर के लिए चल दिए थे। रात करीब दो बजे कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर जियो पेट्रोल पंप के सामने उतरे थे। वहां से खल्लापुर गांव पैदल ही जाने लगे। इससे करीब 500 मीटर पैदल चलने के बाद गांव के बाहर ही आवारा कुत्तों ने घेर लिया।
खुद को बचाने के लिए दौड़े तो गिर गए। तभी कुत्तों ने काटना शुरू कर दिया। 14 कुत्तों से करीब 10 मिनट तक जूझते रहे। इससे कुत्तों ने शरीर पर करीब 100 से अधिक जगह का काट लिया। राहगीरों ने आकर बचाव किया। तब कुत्ते भाग गए। जख्मी हालत में कन्हैया घर पहुंचे और बेहोश होकर गिर गए।
स्वजन ने 100 शैया अस्पताल छिबरामऊ में भर्ती कराया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कालेज भेज दिया गया। शनिवार को कुत्ते काटने के एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर कानपुर एलएलआर हास्पिटल रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी प्रभारी डा. शशिकांत ने बताया कि सर्जरी विभाग के डाक्टरों ने देखा था। उनकी सलाह पर ही स्थिति को देख रेफर किया गया है।
