कन्नौज में फेसबुक की दोस्ती पड़ी भारी, किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले शादीशुदा युवक को 3 साल की सजा
फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक विवाहित युवक ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया था। कन्नौज कोर्ट ने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
फेसबुक पर दोस्ती कर नाबालिग को दिल्ली ले गया युवक।
कन्नौज कोर्ट ने युवक को तीन साल कैद की सजा सुनाई।
अभियुक्त पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।
जागरण संवाददाता, कन्नौज। फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद विवाहित युवक किशोरी बहला-फुसला कर उसे दिल्ली ले गया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए युवक को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने अर्थदंड भी लगाया है। छिबरामऊ कोतवाली में 10 मार्च 2019 को किसान ने हाथरस जनपद के थाना मेडू के भूरापीर गली-01 निवासी नितिन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
इमसें बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी की फेसबुक से नितिन की दोस्ती हो गई थी। इससे दोनों में बातें होने लगी। नौ मार्च को नितिन बेटी को बहला-फुसला कर दिल्ली ले गया। गुरुवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट ने मामले की सुनवाई की।
इस दौरान नितिन कुमार को तीन साल कैद की सजा सुनाई। शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ला ने बताया कि कोर्ट ने अभियुक्त पर 20 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
यह भी पढ़ें- PM आवास योजना: कन्नौज में 691 ग्रामीणों को मिलेगा अपना मकान, जल्द जारी होगी पहली किस्त
