'मैं अभी जिंदा हूं क्यों काट दिया वोट'...कन्नौज में ग्रामीणों ने आधार कार्ड दिखाकर जताया विरोध, BLO पर लगाए आरोप
कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में ग्रामीणों ने बीएलओ पर जीवित व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से मृत ...और पढ़ें

अपना आधार कार्ड दिखाकर जिंदा होने की बात बताते ग्रामीण
HighLights
बीएलओ पर जीवित व्यक्तियों के वोट काटने का आरोप।
ग्रामीणों ने आधार कार्ड दिखाकर एसडीएम से शिकायत की।
एसडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
संवाद सहयोगी, जागरण कन्नौज। छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर में बीएलओ पर कई जीवित व्यक्तियों को मृत दिखाकर उनके वोट काटने का आरोप लगा है। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण तहसील पहुंच गए और आधार कार्ड दिखाकर अपने जिंदा होने का सुबूत देते हुए एसडीएम से मामले की शिकायत की है। अब एसडीएम मामले की जांच कराए जाने की बात कह रहे हैं।
बुधवार को क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर निवासी दिलीप कुमार, जगमोहन सिंह, कुसमा देवी, उमा देवी, भगवान दास, पातीराम, सुरेश चंद्र, गोविंद, कमलेश, अवधेश कुमारी, दीपक कुमार, पूनम, विनोद समेत कई ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे।
ग्रामीणों ने एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को बताया कि उनके गांव में तैनात बीएलओ ने जान-बूझकर लगभग एक सैकड़ा लोगों के नाम मृत दिखाकर मतदाता सूची से काट दिए हैं। बीएलओ समाजवादी मानसिकता के व्यक्ति हैं, इसलिए भाजपा समर्थक मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।
ग्रामीणों ने एसडीएम से बीएलओ की जांच कराकर उस पर कार्रवाई करने व उनके काटे गए वोट बनवाने की मांग की हैं। ग्रामीणों ने आधार कार्ड दिखाकर बताया कि वह जिंदा हैं और गलत ढंग से उनके वोट काटे गए हैं।
एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिन गांवों से वोट काटे जाने की शिकायतें आई हैं, उनके बीएलओ को गुरुवार को बुलाया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- सरकारी पोर्टल पर डेटा एंट्री के दौरान बड़ी चूक, एक गलत क्लिक और 200 सामान्य मरीज बन गए टीबी संक्रमित
