चंदौआ में विकास कार्यों की जांच के निर्देश
जागरण संवाददाता, कन्नौज : उमर्दा के चंदौआ गांव में विकास कार्य की प्रगति खराब मिलने पर डीएम
जागरण संवाददाता, कन्नौज : उमर्दा के चंदौआ गांव में विकास कार्य की प्रगति खराब मिलने पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर प्रधान पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ व एडीओ को जिम्मेदारी तय की।
शनिवार को डीएम रवींद्र कुमार ने सीडीओ एसके ¨सह के साथ उमर्दा ब्लॉक में ओडीएफ की हकीकत परखी। चंदौआ गांव में प्रधान के खाते में उचित धनराशि होने के बाद भी गांव बदहाल मिला। सड़क व खड़ंजा न मिलने पर डीपीआरओ जितेंद्र मिश्रा को जांच के निर्देश दिए। शौचालय निर्माण की प्रगति पर प्रधान धर्मपाल पर नाराजगी जताई। 98 शौचालयों के सापेक्ष 48 बने मिले। बाकी न बनने पर कड़ा रुख दिखाया। बताया कि धनराशि मिलने के बाद जिन्होंने शौचालय नहीं बनाए उनकी सूची बनाकर एफआइआर दर्ज कराएं। रकम भी वसूल करें। जिन्हें दूसरी किश्त नहीं मिली है उन्हें दो दिन के अंदर भुगतान करें। कम जगह में बने शौचालय, सचिव को हिदायत
डीएम ने विधई पुरवा गांव का निरीक्षण किया। वहां नीरज, बलराम के शौचालय देखे। शौचालय के अंदर जगह कम मिलने पर सचिव पर नाराजगी जताई। मानक व गुणवत्ता में कमी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पूनम व काजल से पहाड़े सुने।विद्यालय में अध्यापकों की पढ़ाई व आने जाने का समय पूछा। मिड-डे मिल व ड्रेस की जानकारी की। छात्राओं ने सभी व्यवस्थाएं बेहतर बताईं। डीडीओ एनबी सविता भी साथ रहे। पौधरोपण कर बताया सुरक्षा का संकल्प
डीएम रवींद्र कुमार ने अन्नपूर्णा मंदिर तिर्वा परिसर की ट्रस्ट भूमि पर आम का पौधा रोपित किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया। पौधों की सुरक्षा करने के तौर-तरीके बताए। दिव्यांग रिसव, सोनू, शिवम, मनीष, अश्वनी, माधुरी व गौरव को सम्मानित किया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद ¨सह, सीडीओ एसके ¨सह, रानी सुनीता ¨सह, राजा देवेश्वर नारायण ¨सह, प्रधानाचार्य सुरेंद्र सक्सेना ने सहयोग किया।