पथराव व फायरिग में सभासद के बेटे को लगी गोली, घायल
रंजिश के कारण दो पक्षों में मारपीट हुई। बात इतनी बढ़ी एक-दूसरे ने पथराव के साथ फायरिग की। इस दौरान अलग खड़ा सभासद का बेटा गोली लगने से घायल हो गया। वहीं एक महिला पथराव में घायल हो गई। सभासद के बेटे की हालत नाजुक होने पर रेफर किया गया।
संवाद सूत्र, तेराजाकेट : रंजिश के कारण दो पक्षों में मारपीट हुई। बात इतनी बढ़ी एक-दूसरे ने पथराव के साथ फायरिग की। इस दौरान अलग खड़ा सभासद का बेटा गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, एक महिला पथराव में घायल हो गई। सभासद के बेटे की हालत नाजुक होने पर रेफर किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर में गुरुवार शाम शमशाद फौजी व मजहरूल हक के बीच रंजिशन विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में अभद्रता और मारपीट हुई। इतने में एक-दूसरे पक्ष से समर्थक पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों से खूब पथराव हुआ। पथराव के बाद एक-दूसरे पर फायरिग की। इससे गांव में दहशत फैल गई। इस बीच सभासद रईस खां का बेटा कामरान अलग खड़ा था। फायरिग के दौरान उसके गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान हो गया। वहीं, पथराव में गांव के मुशर्रफ खां की बहन भी घायल हो गई। उपद्रव की सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों से लोग भाग गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कामरान की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर किया। घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली निरीक्षक नागेन्द्र पाठक ने जांच की। बताया दो पक्षों के बीच रंजिशन विवाद हुआ था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।