Move to Jagran APP

भारत को विश्व मानचित्र पर इंदिरा ने दिलाया विशेष स्थान

संवाद सूत्र गुरसहायगंज पूर्व प्रधानमंत्री अद्भुत प्रतिभा के धनी थीं। पूरा विश्व उनका लोहा मानता

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 11:01 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 11:01 PM (IST)
भारत को विश्व मानचित्र पर इंदिरा ने दिलाया विशेष स्थान

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज : पूर्व प्रधानमंत्री अद्भुत प्रतिभा के धनी थीं। पूरा विश्व उनका लोहा मानता था। उन्होंने अपने कार्यकाल में भारत को विश्व के मानचित्र पर एक विशेष स्थान दिलाया। भारत में बैंकों का राष्ट्रीयकरण उन्हीं के कार्यकाल में किया गया है। यह बात पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी के 103वीं जयंती पर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा कही। नगर अध्यक्ष संजीव दुबे मुन्ना ने कहा कि इंदिरा गांधी ने 84 हजार सैनिकों को बिना युद्ध के आत्मसमर्पण कराया था। उन्होंने देश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर देने के साथ नई शक्ति और स्फूर्ति प्रदान की थी। इस अवसर पर संदीप, आरपी सैनी, प्रभात बाथम, डॉक्टर जहीर, आफाक हुसैन सिद्दीकी, पीडी, रामू, विनय तिवारी, देवेश मिश्रा, दीपू बाथम, रमेश सविता रहे। वहीं, जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 103 वी जयंती पर जिला अध्यक्ष प्रमोद शाक्य जी के नेतृत्व में मनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा का जीवन पूरा देश के लिए समर्पित रहा उन्होंने जितना कहां वह करके दिखाया। उन्होंने कहा था कि मेरे खून का एक-एक कतरा देश के लिए काम आएगा वास्तविक में उनकी कही हुई बात सच साबित हुई। इस मौके पर वरिष्ठ नेता श्यामसुंदर दोहरे, रामभरोसे कमल, शहर अध्यक्ष एहसान उल हक, फरहान खान, किरण वर्मा, बसी जान, सत्येंद्र लोधी रहे।

loksabha election banner

---------

कांग्रेसियों ने प्रथम प्रधान महिला प्रधानमंत्री को किया नमन

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेस पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाई। फोटो पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन से जुड़े कई संस्मरण भी बताए।

गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कुशल नेतृत्व क्षमता का लोहा पूरा विश्व मानता है। उन्होंने देश हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। आम आदमी के लाभ के लिए योजनाएं चलाई। आज भी देश हित के कार्यों की चर्चा के समय उनका नाम बड़े ही आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जयंती मनाई। इस दौरान सेवादल जिला उपाध्यक्ष अजय दुबे, आसाराम यादव, आदेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सविता, शिवकुमार त्रिपाठी, शिव नंदन दुबे, रतन सिंह मौर्य, राम प्रकाश श्रीवास्तव, विमल दुबे, इरफान मोहम्मद व यूसुफ खान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.