नदी में बढ़ा जलस्तर तो डूब गई हजारों बीघा फसल
संवाद सूत्र, चपुन्ना : अ¨रद नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से आसपास स्थित हजारों बीघा फसल पानी मे
संवाद सूत्र, चपुन्ना : अ¨रद नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से आसपास स्थित हजारों बीघा फसल पानी में डूब गई है। वहीं पानी अब गांवों की ओर भी बढ़ने लगा है। ऐसे में ग्रामीण बाढ़ की आशंका से भयभीत हैं और गृहस्थी का सामान सुरक्षित करने में जुट गए हैं।
क्षेत्र से होकर निकली अ¨रद नदी के तटवर्ती क्षेत्र में लगभग एक दर्जन से अधिक गांव बसे हुए हैं। किसानों की हजारों बीघा जमीन नदी के आसपास ही स्थित है। नदी में कुछ दिनों से पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार से पानी खेतों की ओर बढ़ना शुरू हो गया है। रविवार की सुबह जब लोग खेतों की ओर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि आसपास स्थित हजारों बीघा फसल नदी के पानी में पूरी तरह से डूब गई है। पानी का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे किसान परेशान हो उठे। फसलों को बचाने के लिए उन्हें कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं अब पानी तेजी के साथ गांवों की ओर भी बढ़ रहा है। ऐसे में किसान बेहद परेशान हैं। आसपास स्थित ग्राम मोहद्दीनगर, बझेड़ी, मुर्रा, नगला धरमाई, नगला चौधरी, जरियापुर, रेरीरामपुर, रसूलपुर, मिसुरपुर आदि गांवों के किसानों की मक्का, बाजरा, तिलहन, कद्दू व धान की फसल पानी में डूब गई है। वहीं ईशन नदी के किनारे बसे ग्राम अड़नापुर, नवादा, साहपुर, कुसका नगरिया, कूकापुर सहित एक दर्जन गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। किसानों की हजारों बीघा फसल पानी में डूबकर नष्ट हो गई है।