मनरेगा की स्थिति सुधारें, मिलेगा बजट
अमनरेगा की स्थिति सुधारें कराएं कार्यमनरेगा की स्थिति सुधारें कराएं कार्यमनरेगा की स्थिति सुधारें कराएं कार्यमनरेगा की स्थिति सुधारें कराएं कार्य
जागरण संवाददाता, कन्नौज : जिले में मनरेगा की स्थिति में सुधार लाएं, बजट की कमी नहीं होगी। यह बातें ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने अफसरों से कही।
शनिवार को ग्राम्य विकास मंत्री लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे फिरोजाबाद के लिए निकले। अरौल पर सीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डीडीओ एनबी सविता, पीडी डा. रामचंद्र शर्मा समेत अन्य अधिकारियों से उन्होंने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की, जिसमें मनरेगा की प्रगति से वह संतुष्ट नहीं हुए। बताया कि मनरेगा की स्थिति में सुधार लाएं। इसके लिए बजट की कमी नहीं होगी। 60-40 का अनुपात रख कार्य कराएं। जॉब कार्ड धारकों को काम दिलाएं और भुगतान करें। इसमें अनियमितता बर्दाश्त नहीं करेंगे। राष्ट्रीय आजीविका मिशन महिला के तहत महिलाओं के समूह का गठन करें। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दें। प्रधानमंत्री आवास की 98 फीसद प्रगति पर अफसरों की सराहना की। बताया कि जो शेष आवास हैं समय से बनाकर श्रमिकों का भुगतान करें।